कांकेर में युवाओं के लिए सुनहरा मौका: SBI RSETI दे रहा फ्री टू-व्हीलर मैकेनिक ट्रेनिंग

कांकेर: जिले के युवाओं के लिए रोजगार का सुनहरा अवसर सामने आया है। State Bank of India Rural Self Employment Training Institute (एसबीआई आरसेटी) गोविंदपुर, कांकेर द्वारा निशुल्क दो पहिया वाहन मैकेनिक (सुधारक) प्रशिक्षण का आयोजन किया जा रहा है।

इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में जिले भर के इच्छुक युवा भाग लेकर तकनीकी कौशल सीख सकते हैं और आत्मनिर्भर बनने की दिशा में कदम बढ़ा सकते हैं।

संस्थान द्वारा जारी जानकारी के अनुसार, इस प्रशिक्षण के लिए 20 मार्च 2026 तक आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। चयनित अभ्यर्थियों का प्रशिक्षण 1 अप्रैल 2026 से प्रारंभ होगा।

यह प्रशिक्षण 30 दिनों की अवधि का होगा, जिसमें प्रतिभागियों को दो पहिया वाहन की मरम्मत, सर्विसिंग और तकनीकी जानकारी दी जाएगी। खास बात यह है कि प्रशिक्षण पूरी तरह निःशुल्क रहेगा। इसके साथ ही प्रतिभागियों के लिए रहने और खाने की सुविधा भी संस्थान द्वारा मुफ्त उपलब्ध कराई जाएगी।

संस्थान ने जिले के अधिक से अधिक युवाओं से अपील की है कि वे इस अवसर का लाभ उठाकर अपने कौशल को विकसित करें और रोजगार के नए रास्ते खोलें।

संपर्क करें :-7587344443,9753968331

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

कांकेर ने रचा इतिहास: 2217 आजीविका डबरियों का निर्माण, प्रदेश में बना नंबर-1 जिला

बलरामपुर में अफीम की खेती का खुलासा, तीन एकड़ खेत में अवैध फसल मिलने से हड़कंप