संदेश

Bhanupratappur News : बेटी के निवास प्रमाण पत्र के लिए भटकती रही महिला, तहसीलदार पर दुर्व्यवहार और धमकी के आरोप

चित्र
भानुप्रतापपुर। कांकेर जिले के भानुप्रतापपुर विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत चौगिल संजय की रहने वाली कविता कनोजे ने तहसीलदार पर गंभीर आरोप लगाते हुए प्रशासन से मामले की जांच और उचित कार्रवाई की मांग की है। महिला का कहना है कि वह अपनी बेटी का निवास प्रमाण पत्र बनवाने के लिए तहसील कार्यालय पहुंची थीं, लेकिन उन्हें कई बार कार्यालय के चक्कर लगाने पड़े। कविता कनोजे के मुताबिक, जब वह अपनी समस्या लेकर तहसीलदार कुलदीप ठाकुर के पास पहुंचीं तो कथित तौर पर उनके साथ दुर्व्यवहार किया गया। महिला का आरोप है कि तहसीलदार ने उनसे कहा कि यह प्रमाण पत्र यहां नहीं बनता और इसे रायपुर में बनवाना होगा। महिला ने यह भी आरोप लगाया कि उनके साथ कथित तौर पर धमकी भरे लहजे में बात की गई और उन्हें कार्यालय से बाहर जाने के लिए कहा गया। घटना के दिन ही उच्च अधिकारी को दी जानकारी कविता कनोजे का कहना है कि जिस दिन यह कथित घटना हुई, उसी दिन उन्होंने पूरे मामले की जानकारी संबंधित उच्च अधिकारी को दी थी। महिला के अनुसार, अधिकारियों को मामले से अवगत कराने के बाद उनकी बेटी का निवास प्रमाण पत्र बन...

Kanker News : कागजों में ‘हर घर जल’, जमीन पर सूखी टोंटी , लाखों खर्च के बाद भी टिकरापारा में नहीं पहुंचा पानी

चित्र
 मुकेश जैन की रिपोर्ट Kanker News : सरकार की महत्वाकांक्षी जल जीवन मिशन के तहत गांव-गांव तक शुद्ध पेयजल पहुंचाने के बड़े-बड़े दावे किए जा रहे हैं, लेकिन जमीनी हकीकत इन दावों से बिल्कुल उलट नजर आ रही है। ऐसा ही एक मामला चारामा ब्लाक के ग्राम पंचायत रानीडोंगरी के आश्रित ग्राम टिकरापारा में सामने आया है, जहां लाखों रुपए की लागत से पानी टंकी का निर्माण, पाइपलाइन बिछाने और घर-घर कनेक्शन देने का कार्य तो कागजों में पूर्ण दिखाया जा चुका है, लेकिन आज तक ग्रामीणों को एक बूंद पानी नसीब नहीं हो पाया है। जानकारी के अनुसार इस पेयजल योजना का कार्य 28 मार्च 2023 को पूर्ण होना दर्शाया गया है। संबंधित कार्य एजेंसी के रूप में जगरू राम पासवान का नाम सामने आया है, वहीं यह योजना जल जीवन मिशन (लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग) के माध्यम से संचालित की गई। कागजी अभिलेखों में गांव में पेयजल आपूर्ति शुरू होना भी बताया जा रहा है, लेकिन हकीकत में स्थिति बिल्कुल विपरीत है। टेस्टिंग के बाद ठप पड़ी योजना ग्रामीणों का कहना है कि पानी टंकी का उपयोग केवल प्रारंभिक टेस्टिंग के दौरान ही किया गया। उसके बाद से आज तक इस ट...

डोकला में मां कर्मा जयंती महोत्सव: पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल हुए शामिल, विधायक सावित्री मंडावी ने 51 लाख के विकास कार्यों की दी सौगात

चित्र
मुकेश जैन ।  कांकेर :  चारामा क्षेत्र के समीप ग्राम डोकला में आयोजित तहसील स्तरीय साहू समाज के मां कर्मा जयंती महोत्सव एवं लोकार्पण समारोह में छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री Bhupesh Baghel मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उनके आगमन पर कार्यकर्ताओं और समाज के लोगों ने भव्य स्वागत किया। कार्यक्रम स्थल पहुंचने से पहले युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नेशनल हाईवे से डोकला तक बाइक रैली निकालकर जोरदार अगवानी की, जिससे पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल देखने को मिला। कार्यक्रम में साहू समाज के बड़ी संख्या में लोग, कांग्रेस कार्यकर्ता और स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। सभा को संबोधित करते हुए भूपेश बघेल ने माता कर्मा के जीवन को त्याग, सेवा और समर्पण का प्रतीक बताते हुए उनके आदर्शों पर चलने का आह्वान किया।अपने संबोधन में उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधते हुए महंगाई, बेरोजगारी और विकास के मुद्दों को उठाया। उन्होंने कहा कि जनता का ध्यान मूल समस्याओं से भटकाया जा रहा है और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतें आम लोगों को प्रभावित कर रही हैं। इस अवसर पर भानुप्रतापपुर विधानसभा क्षेत्र की ...

जन सहयोग संस्था ने की साधुओं की सहायता, स्वागत एवं सम्मान

चित्र
  कांकेर:  कांकेर में समाज सेवा की एक प्रेरणादायक मिसाल सामने आई है, जहां सुप्रसिद्ध सामाजिक संस्था “जन सहयोग” ने दूरदराज से आए साधुओं की सेवा कर मानवता का संदेश दिया। संस्था के अध्यक्ष अजय पप्पू मोटवानी को जैसे ही यह जानकारी मिली कि राजस्थान के अलवर से साधुओं का एक दल कांकेर पहुंचा है, उन्होंने तुरंत अपने साथियों के साथ साधुओं का पता लगाया और उनसे संपर्क किया। इसके बाद जन सहयोग संस्था द्वारा सभी साधुओं का गर्मजोशी से स्वागत एवं सम्मान किया गया।संस्था के सदस्यों ने साधुओं के लिए भोजन की उत्तम व्यवस्था की और उन्हें वस्त्र एवं अन्न का दान भी किया। इतना ही नहीं, साधु दल के अंतिम पड़ाव दंतेवाड़ा होने की जानकारी मिलने पर संस्था की ओर से उन्हें आर्थिक सहयोग भी प्रदान किया गया, ताकि उनकी यात्रा सुगम हो सके। इस दौरान अजय पप्पू मोटवानी एवं उनके सहयोगियों ने साधुओं के चरण स्पर्श कर आशीर्वाद प्राप्त किया। साधु दल में अलवर (राजस्थान) निवासी रामदासजी, गोपाल दास, पन्ना दास, बालक दास, लहरी दास, संगकारा दास, लक्ष्मण दास, पाल दास, करण दास, नाथूदास, छोटे दास एवं मेहर दास शामिल हैं। इस सेवा कार...

कांकेर में माओवादी आत्मसमर्पण: 6 कैडर मुख्यधारा में शामिल, शांति की ओर बड़ा कदम

चित्र
कांकेर - जिले में नक्सलवाद के खिलाफ पुलिस के प्रयासों को बड़ी सफलता मिली है।  निखिल राखेचा, पुलिस अधीक्षक, कांकेर ने बताया कि राजनांदगांव-कांकेर बॉर्डर डिवीजन के 05 माओवादी कैडर और मिलिट्री कंपनी-05 के 01 कैडर ने हिंसा का मार्ग छोड़कर मुख्यधारा में शामिल होने का निर्णय लिया है। आत्मसमर्पण करने वाले माओवादी कैडरों के नाम और रैंक: ACM मंगेश पोडियमी ACM गणेश वीके ACM मंगती जुर्री ACM हिडमे मरकाम उर्फ सुनीता ACM राजे PPCM स्वरूपा उसेंडी (PLGA कंपनी-05) हथियारों का विवरण: आत्मसमर्पण के दौरान कुल  03 हथियार  पुलिस को सुपुर्द किए गए, जिनमें  01 SLR और 02 .303 राइफलें  शामिल हैं। मुख्य बातें: सभी 06 कैडरों ने मुख्यधारा में शामिल होकर  शांति और पुनर्वास  की दिशा में कदम बढ़ाया। पुलिस ने शेष बचे माओवादी कैडरों से भी हिंसा छोड़ने और मुख्यधारा में आने की अपील की है। पुनर्वास नीति  के तहत आत्मसमर्पण करने वाले कैडरों को सामाजिक और आर्थिक सहायता दी जाएगी। पिछले  26 महीनों में 2700 से अधिक माओवादी कैडर  इस नीति से प्रभावित होकर मुख्य...

कांकेर ने रचा इतिहास: 2217 आजीविका डबरियों का निर्माण, प्रदेश में बना नंबर-1 जिला

चित्र
कांकेर : छत्तीसगढ़ के जिले ने जल प्रबंधन और ग्रामीण आजीविका के क्षेत्र में ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है। शासन की महत्वाकांक्षी योजना ‘मोर गांव, मोर पानी’ महाभियान के तहत जिले में अब तक 2217 आजीविका डबरियों का निर्माण किया जा चुका है, जो पूरे प्रदेश में सर्वाधिक है। कलेक्टर निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर के मार्गदर्शन में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के अभिसरण से यह कार्य तेजी से पूरा किया गया। इस पहल ने ग्रामीणों के लिए आय के नए अवसर भी खोल दिए हैं।  क्या है आजीविका डबरी? आजीविका डबरी का मुख्य उद्देश्य वर्षा जल को संग्रहित करना, भूजल स्तर को बढ़ाना और किसानों की आय में वृद्धि करना है। इन डबरियों के माध्यम से अब ग्रामीण मछली पालन, सब्जी उत्पादन और फलदार वृक्षारोपण जैसे कार्य कर पा रहे हैं। चयन में इनको मिली प्राथमिकता डबरी निर्माण के लिए चयनित हितग्राहियों में विशेष रूप से: लखपति दीदी प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थी नक्सल प्रभावित परिवार को प्राथमिकता दी गई।  वैज्ञानिक तरीके से चयन डबरी निर्माण के लिए आधुनिक तकनीकों का उपयोग किया गया...

कांकेर में युवाओं के लिए सुनहरा मौका: SBI RSETI दे रहा फ्री टू-व्हीलर मैकेनिक ट्रेनिंग

चित्र
कांकेर: जिले के युवाओं के लिए रोजगार का सुनहरा अवसर सामने आया है। State Bank of India Rural Self Employment Training Institute (एसबीआई आरसेटी) गोविंदपुर, कांकेर द्वारा निशुल्क दो पहिया वाहन मैकेनिक (सुधारक) प्रशिक्षण का आयोजन किया जा रहा है। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में जिले भर के इच्छुक युवा भाग लेकर तकनीकी कौशल सीख सकते हैं और आत्मनिर्भर बनने की दिशा में कदम बढ़ा सकते हैं। संस्थान द्वारा जारी जानकारी के अनुसार, इस प्रशिक्षण के लिए 20 मार्च 2026 तक आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। चयनित अभ्यर्थियों का प्रशिक्षण 1 अप्रैल 2026 से प्रारंभ होगा। यह प्रशिक्षण 30 दिनों की अवधि का होगा, जिसमें प्रतिभागियों को दो पहिया वाहन की मरम्मत, सर्विसिंग और तकनीकी जानकारी दी जाएगी। खास बात यह है कि प्रशिक्षण पूरी तरह निःशुल्क रहेगा। इसके साथ ही प्रतिभागियों के लिए रहने और खाने की सुविधा भी संस्थान द्वारा मुफ्त उपलब्ध कराई जाएगी । संस्थान ने जिले के अधिक से अधिक युवाओं से अपील की है कि वे इस अवसर का लाभ उठाकर अपने कौशल को विकसित करें और रोजगार के नए रास्ते खोलें। संपर्क करें :-7587344443,9753...