मुकेश जैन। कांकेर : चारामा क्षेत्र के समीप ग्राम डोकला में आयोजित तहसील स्तरीय साहू समाज के मां कर्मा जयंती महोत्सव एवं लोकार्पण समारोह में छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री Bhupesh Baghel मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उनके आगमन पर कार्यकर्ताओं और समाज के लोगों ने भव्य स्वागत किया। कार्यक्रम स्थल पहुंचने से पहले युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नेशनल हाईवे से डोकला तक बाइक रैली निकालकर जोरदार अगवानी की, जिससे पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल देखने को मिला।
कार्यक्रम में साहू समाज के बड़ी संख्या में लोग, कांग्रेस कार्यकर्ता और स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। सभा को संबोधित करते हुए भूपेश बघेल ने माता कर्मा के जीवन को त्याग, सेवा और समर्पण का प्रतीक बताते हुए उनके आदर्शों पर चलने का आह्वान किया।अपने संबोधन में उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधते हुए महंगाई, बेरोजगारी और विकास के मुद्दों को उठाया। उन्होंने कहा कि जनता का ध्यान मूल समस्याओं से भटकाया जा रहा है और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतें आम लोगों को प्रभावित कर रही हैं।
इस अवसर पर भानुप्रतापपुर विधानसभा क्षेत्र की विधायक विधायक सावित्री मंडावी ने भी सभा को संबोधित किया। उन्होंने मां कर्मा जयंती की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह क्षेत्र के लिए गर्व की बात है कि प्रदेश के माटी पुत्र भूपेश बघेल कार्यक्रम में शामिल हुए।
विधायक मंडावी ने ग्राम डोकला के लिए 51 लाख रुपये की लागत से विभिन्न विकास कार्यों की घोषणा की। इनमें शामिल हैं—
- आदिवासी सामुदायिक भवन के पास टीनाशेड निर्माण (20 लाख)
- सर्व पिछड़ा वर्ग समाज के लिए सामुदायिक भवन (15 लाख)
- देवांगन समाज सामुदायिक भवन (5 लाख)
- मुक्तिधाम निर्माण (8 लाख)
- कुम्हार समाज भवन का जीर्णोद्धार (3 लाख)
उन्होंने कहा कि इन कार्यों से क्षेत्र के सामाजिक और बुनियादी ढांचे को मजबूती मिलेगी।
विधायक मंडावी ने साहू समाज की एकजुटता की सराहना करते हुए कहा कि यह समाज शिक्षा और सामाजिक सुधार के क्षेत्र में अग्रणी है। सामूहिक विवाह जैसी परंपराओं को “गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड” में स्थान मिलना समाज की उपलब्धि है। उन्होंने आगे कहा कि रायपुर में समाज द्वारा बनाए गए सर्वसुविधायुक्त छात्रावास में गरीब वर्ग के बच्चे रहकर शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं, जो समाज की दूरदर्शिता को दर्शाता है। अपने संबोधन में विधायक ने वर्तमान सरकार पर भी निशाना साधते हुए कहा कि महंगाई, बेरोजगारी और किसानों की समस्याओं को नजर अंदाज किया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि धान खरीदी और भुगतान के वादे पूरे नहीं हुए हैं, जिससे किसान परेशान हैं। कार्यक्रम में कई जनप्रतिनिधि, कांग्रेस पदाधिकारी एवं समाज के वरिष्ठ सदस्य उपस्थित रहे। पूरे आयोजन में सामाजिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक उत्साह का अद्भुत संगम देखने को मिला।
कार्यक्रम में धमतरी विधायक ओंकार सिंह साहू, सिहावा विधायक अंबिका मरकाम, जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष बसंत यादव, गौ सेवा आयोग के पूर्व सदस्य नरेन्द्र यादव, हिरवेन्द्र साहू अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी चारामा, महेन्द्र नायक कार्यकारी जिलाध्यक्ष युवक कांग्रेस कांकेर, अमन मंडावी पूर्व जिलाध्यक्ष युवक कांग्रेस कांकेर, बीरेश ठाकुर उपाध्यक्ष प्रदेश कांग्रेस कमेटी छत्तीसगढ़, ठाकुर राम कश्यप महामंत्री जिला कांग्रेस कमेटी, रूपराम साहू अध्यक्ष तहसील साहू समाज चारामा, सुनील बबला पाढ़ी अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी भानुप्रतापपुर, गणेश सोनी उपाध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी कांकेर, गोपाल राठी कोषाध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी, मंजू सोनकर उपाध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी, तनु हिरवेन्द्र साहू सदस्य जनपद पंचायत चारामा, समीर बंछोर अध्यक्ष एनएसयूआई ब्लॉक चारामा, सुधांशु पांडे शहर अध्यक्ष चारामा, विजय ठाकुर, आशीष तिवारी, के.एल. मरकाम, शोएब अहमद, पुरुषोत्तम गजेन्द्र, रूपसिंह पोटाई, विधायक प्रतिनिधि हुमन मरकाम, जनपद उपाध्यक्ष आनंद तेता, पूर्व ब्लॉक कांग्रेस कमेटी दुर्गूकोदल अध्यक्ष शोपसिंह आचला, सोमदेव कोरोटी, परदेशी राम कोराम, बंसीलाल साहू अध्यक्ष जिला साहू समाज, जितेन्द्र साहू, मंजू सोनकर, अंजू नाग, कमलेश रानू सेन पार्षद नगर पंचायत चारामा सहित बड़ी संख्या में साहू समाज एवं कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे। पूरे आयोजन के दौरान सामाजिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक उत्साह का अद्भुत संगम देखने को मिला। कार्यक्रम ने समाज में एकजुटता, जागरूकता और विकास के प्रति सकारात्मक संदेश दिया।

एक टिप्पणी भेजें