कांकेर: कांकेर में समाज सेवा की एक प्रेरणादायक मिसाल सामने आई है, जहां सुप्रसिद्ध सामाजिक संस्था “जन सहयोग” ने दूरदराज से आए साधुओं की सेवा कर मानवता का संदेश दिया। संस्था के अध्यक्ष अजय पप्पू मोटवानी को जैसे ही यह जानकारी मिली कि राजस्थान के अलवर से साधुओं का एक दल कांकेर पहुंचा है, उन्होंने तुरंत अपने साथियों के साथ साधुओं का पता लगाया और उनसे संपर्क किया। इसके बाद जन सहयोग संस्था द्वारा सभी साधुओं का गर्मजोशी से स्वागत एवं सम्मान किया गया।संस्था के सदस्यों ने साधुओं के लिए भोजन की उत्तम व्यवस्था की और उन्हें वस्त्र एवं अन्न का दान भी किया। इतना ही नहीं, साधु दल के अंतिम पड़ाव दंतेवाड़ा होने की जानकारी मिलने पर संस्था की ओर से उन्हें आर्थिक सहयोग भी प्रदान किया गया, ताकि उनकी यात्रा सुगम हो सके। इस दौरान अजय पप्पू मोटवानी एवं उनके सहयोगियों ने साधुओं के चरण स्पर्श कर आशीर्वाद प्राप्त किया। साधु दल में अलवर (राजस्थान) निवासी रामदासजी, गोपाल दास, पन्ना दास, बालक दास, लहरी दास, संगकारा दास, लक्ष्मण दास, पाल दास, करण दास, नाथूदास, छोटे दास एवं मेहर दास शामिल हैं। इस सेवा कार्य में संस्था के अध्यक्ष अजय पप्पू मोटवानी के साथ डॉक्टर श्याम देव, करण नेताम, मनोज दुबे, आशुतोष देव, अक्षय एवं राजेश चौहान की भूमिका विशेष रूप से सराहनीय रही। स्थानीय लोगों द्वारा इस पुनीत कार्य की जमकर प्रशंसा की जा रही है। जन सहयोग संस्था का यह प्रयास समाज में सेवा, सहयोग और संस्कारों की भावना को और मजबूत करता है।
.png)
एक टिप्पणी भेजें